जाले , जाले लोकल | बिहार का चर्चित लतराहा दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव मंगलवार को प्रशासनिक देखरेख में भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच छिटपुट घटना को छोड़कर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया । मौके पर महावीरी झंडा के सभी 51 तल्ला में विराजे देवी देवताओं की पूजा अर्चना हजारों श्रद्धालुओं ने पक्तिबद्ध होकर किया ।

इस झंडोत्सव में पूजन स्थल एवं उसके आसपास चलती-फिरती दुकानों के साथ दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें सजी हुई थी। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ स्थापित चारों झंडा का पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जाले शंकर चौक पर स्थित सूरज ज्वेलर्स के मालिक एवं जाले नगर परिषद से सभापति पद के भावी समाजसेवी उम्मीदवार सूरज ठाकुर के द्वारा मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त शरबत एवं दवा का वितरण किया गया।