Jale News

युवाओं और युवतियों का कौशल विकास जरूरी

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , दीघा , पटना में क्वेस्ट अलाइंस के तहत मारुति सुजुकी लिमिटेड , मेहसाणा , गुजरात के द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया । श्रम संसाधन विभाग बिहार , अंतर्गत कार्यरत निदेशालय नियोजन और प्रशिक्षण अग्रणी भूमिका निभा रहा है । कैम्पस प्लेसमेंट का उद्घाटन श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने किया । श्रम मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार सरकार द्वारा युवाओं और युवतियों का कौशल विकास जरूरी है ।कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान कुल 103 बच्चों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की जिनका वर्चुअल साक्षात्कार किया जायेगा , तत्पश्चात उन्हें मेहसाणा , गुजरात में जॉब दिया जायेगा । साथ ही महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , दीघा में नवनिर्मित कम्प्यूटर लैब का शुभारम्भ जिवेश कुमार द्वारा किया गया ।

युवाओं और युवतियों का कौशल विकास जरूरी

इस अवसर पर उन्होंने महिला आईटीआई में छात्रों के द्वारा तैयार की गयी प्रस्तुति को भी देखा और कहा कि यह प्रशंसनीय है । कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने महिला औद्योगिक संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया । पौधारोपण के उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेड़ , पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं , इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम लोग पेड़ों के महत्व को समझें , हर वर्ष पेड़ लगायें जिससे असमय जलवायु परिवर्तन और आपदा से बचा जा सके ।

One thought on “Jale News

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started